फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के अवकाश निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। छह दिन के लिए सभी कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर आपातकालीन व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन

दीपोत्सव शनिवार से शुरू हो जाएगा। पर्व के मौके पर पटाखे चलाए जाने से हादसों का खतरा रहता है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल और सभी ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए हैं। आवश्यक दवाओं की भी व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे इलाज की व्यवस्था रहेगी। एंबुलेंस सेवा 102 व 108 को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इससे कि जरूरत पड़ने पर प्रयोग किया जा सके। सीएमओ डॉ. अवध किशोर प्रसाद ने बताया कि छह दिन के लिए सभी चिकित्सकों, कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। ये जिला मुख्यालय पर रहकर त्योहार मनाएंगे। गर्भवती और बच्चों को अस्पताल तक लाने के लिए एंबुलेंस की 102 सेवा की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें