फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे के काम को अटकाए रहा बिजली विभाग, 25 हजार लोग हुए परेशान

विज्ञापन
कासगंज में नदरई गेट पेट्रोल पंप के निकट विद्युत पोल को ठीक करने में जुटे कर्मी । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। माल गोदाम चौराहे से मिशन चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात किसी वाहन की टक्कर से पोल और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आपूर्ति ठप हो गई। यह मामला बुधवार की रात करीब पौने तीन बजे हुआ। पोल को सही करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की थी। महज दो घंटे का काम था। विभाग काम को अटकाए रहा। 12 घंटे तक पोल को सही नहीं किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के पास मामला पहुंचने पर गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे काम शुरू हो सका। इस बीच प्रभु पार्क फीडर से जुड़े करीब 25 हजार लोग परेशान हुए। इनमें साढ़े पांच हजार उपभोक्ता और इनके परिवार के लोग शामिल हैं। आपूर्ति चालू न होने से पेयजल संकट भी गहराया गया।
इन दिनों घरों में दिवाली की तैयारियां चल रही हैं। एक दिन बाद धनतेरस से पर्व शुरू हो जाएगा। ऐसे में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रात से बिजली गुल होने से सुबह लोग सोकर उठे तो उन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। तमाम लोग प्रभु पार्क बिजली घर पर पहुंच गए। इन्होंने समस्या के निराकरण के बाबत पूछताछ की। सही जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

बाद में मालूम हुआ कि ठेकेदार पोल सही करने का इंतजाम नहीं जुटा पा रहा तो लोग खीजने लगे। उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर मेसेज वायरल करना शुरू कर दिया। जिलाधिकारी को समस्या की जानकारी दी गई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को तत्काल पोल सही कराने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग के ठेकेदार ने काम शुरू किया। सायं 4:15 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें