फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध होर्डिंग बिगाड़ रहे चौराहों और रास्तों की शोभा

विज्ञापन
कासगंज में माल गोदाम चौराह पर लगे होर्डिंग्स । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। अवैध होर्डिंग शहर के चौराहों, मार्गों पर जहां तहां लगे नजर आते हैं। इन होर्डिंग से चौराहों, मार्गों की शोभा प्रभावित होती है। तीर्थनगरी के वराह तिराहे पर भी होर्डिंग लगे नजर आते हैं। इससे देवमूर्तियां भी ढक जाती हैं। कई बार तो चौराहों के होर्डिंग से वाहन चालकों को सडक़ पर चलते समय देखने में असुविधा होती है।
विज्ञापन

शहर के सर्कुलर रोड पर डिवाइडर पर लाइट के पोल लगे हैं। इन पोल पर भी होर्डिंग लगे नजर आते हैं। राजनैतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता जहां मन आता है वहीं पर होर्डिंग लगा देते हैं। बस स्टैंड के आस पास, मालगोदाम चौराहा, प्रभुपार्क, आंबेडकर पार्क, मिशन चौराहा, लक्ष्मीगंज सहित शहर के अन्य इलाकों में होर्डिंग लगे नजर आते हैं। जिले में नगरपालिका के द्वारा यूनीपोल भी लगवाए गए हैं और इन यूनीपोल पर भी मुख्य होर्डिंग के अलावा इधर उधर अपने होर्डिंग लटका देेते हैं। तीर्थनगरी में भी हरि की पौड़ी, वराह तिराहा, मेला ग्राउंड सहित कछला गेट, सहावर गेट इलाके में ऐसे होर्डिंग लगे नजर आते हैं। इससे तीर्थनगरी की शोभा भी प्रभावित होती है।

वर्जन-
- अवैध होर्डिंग के लिए निकायों के द्वारा समय समय पर अभियान चलाया जाता है। पूर्व के अभियान में 700 होर्डिंग जब्त किए गए थे। यह कार्रवाई फिर कराई जाएगी- राकेश पटेल, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें