चिलचिलाती धूप से बाजार में पसरा सन्नाटा : कासगंज में पारा तेजी से चढ़ने लगा है। रविवार को अधिकत
- फोटो : अभिषेक भारद्वाज
कासगंज। जिले में रविवार को अधिकतम पारा उछाल मारकर 42 डिग्री तक पहुंच गया। भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। दिन में तेज धूप लोगों को झुलसाती रही। इससे दोपहर में मुख्य बाजार में सन्नाटा परसा नजर आया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा 43 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई है।
रविवार सुबह के समय न्यूनतम पारा 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री ज्यादा रहा। दिन चढ़ने के साथ ही पारा में उछाल आने लगा। दोपहर में पारा 40 डिग्री के पारा चला गया। तपन के साथ लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। बाजारों में दिन के समय सन्नाटा छा गया। सड़क पर चहल पहल कम नजर आई। जिन लोगों को काम से बाहर निकलना पड़ा। वो भी चिलचिलाती धूप से बचने के लिए छाता लगाए या फिर कपड़ों से चेहरा ढके नजर आए। शाम को धूप हल्की पड़ने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन गर्मी से लोग पसीने से तरबतर रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन पारा 43 डिग्री तक रहने की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही।