फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात लाख के आभूषणों के साथ पांच शातिर चोर किए गिरफ्तार

विज्ञापन
अमांपुर पुलिस  की हिरासत में चोरी के आरोपी। - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना पुलिस एसओजी व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों के पास से करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इन चोरों की ओर से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की।
विज्ञापन

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में हुईं चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए सहावर सीओ शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस पुलिस टीम को लगाया था। इन टीमों ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहनपुर रोड के बंद पड़े ईंट भट्ठे से शातिर चोर सतीश निवासी ग्राम मोहन नगला, उमेश निवासी खुदाताल, विशाल निवासी रेलवे रोड नई बस्ती सहावर, सत्येंद्र निवासी इतवारपुर को शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया। जबकि पांचवें आरोपी हर्षित सराफ निवासी बड़ा बाजार सहावर को गिरफ्तार किया गया। हर्षित पर आरोप है कि उसने चोरी के माल को खरीदा था। चोरों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये की कीमत के जेवर बरामद हुए हैं। जिसमें अंगूठी, हार, झुमकी, कुंडल, चैन, नथ, करधनी, पायल, बिछिया, सिक्के, घड़ी सहित अन्य सामान हैं। इस कार्रवाई को अमांपुर थाना प्रभारी सुमित त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी विनय कुमार शर्मा व सर्विलांस प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने अंजाम दिया।


सतीश का है आपराधिक इतिहास
कासगंज। सतीश निवासी ग्राम मोहन नगला थाना सहावर का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ जिले में कुल 14 मामले दर्ज हैं। इन आपराधिक मामलों में जानलेवा हमला, चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर सहित अन्य धाराओं के मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें