सहावर। एटा रोड स्थित वेल्डिंग की दुकान सोमवार की देर रात अचानक तेज धमका हुआ। इसमें वेल्डिंग की दुकान के अतिरिक्त तीन अन्य दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी होने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। धमाके का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मोहन नगला निवासी चांद मियां की एटा रोड पर वेल्डिंग की दुकान है। इसमें सोमवार की रात्रि लगभग 11 बजे तेज धमका हुआ। धमाके से उसकी दुकान का शटर टूट गया और आस-पास की तीन दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी दुकानदार और पुलिस मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्रित किए। लेकिन धमाके का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका।