फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोबारा मतगणना कराने के लिए एक जुलाई को होगी बहस

Wed, 29 May 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव 2023 में चुने गए नगर पालिका मैनपुरी तथा नगर पंचायत बेवर के चेयरमैन पद की दोबारा मतगणना कराने के लिए एक जुलाई को बहस होगी। पराजित प्रत्याशी नगर पालिका की सुमन वर्मा तथा नगर पंचायत बेवर के अरुण दीक्षित उर्फ अन्नू की याचिकाओं पर जिला जज सुधीर कुमार के न्यायालय में सुनवाई की जा रही है। पीडि़त दोनों पक्षों ने न्यायालय में लिखित साक्ष्य जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका मैनपुरी के अध्यक्ष पद की मतगणना 13 मई 2023 ब्लॉक मैनपुरी मुख्यालय पर हुई थी। देर रात तक चली मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा ने भाजपा की संगीता गुप्ता को जीता हुआ घोषित करके प्रमाणपत्र दे दिया था। वहीं, नगर पंचायत बेवर की नेशनल महाविद्यालय भोगांव में हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। चेयरमैन पद के सपा प्रत्याशी अरुण दीक्षित उर्फ अन्नू को पराजित घोषित कर भाजपा प्रत्याशी सरितकांत भाटिया को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया।
विज्ञापन


सुमन वर्मा तथा अरुण दीक्षित ने मतगणना में धांधली के आरोप लगाकर दोबारा मतगणना कराने की याचिका जिला जज के न्यायालय में दायर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें