फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 6 माह में निलंबित किए 35 ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
कासगंज में बिना हेलमेट लगाए वाइक सवाराें को यातायात के नियम समझाते टीएसआई । - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। जिले में यातायात नियमों का पालन न करने पर उप संभागीय परिवहन विभाग ने 6 माह में अब तक 35 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए हैं। विभाग यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर सख्त हो गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर अब चालकों के लाइसेंस निलंबित होंगे।
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के लिए उप संभागीय परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के लाइसेंस अब निलंबित होंगे। लाइसेंस निलंबित होने के डर से लोग यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित होंगे।
चालकों में जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी और वे यातायात नियमों का पालन करने के लिए अधिक सावधानी बरतेंगे।
परिवहन विभाग ने 6 माह में अब तक ओवरलोडिंग, रॉन्ग साइड वाहन चलाने सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर 35 ड्राइविंग लाइसेंसों को निलंबित किया है। इन चालकों को अब फिर से ऑनलाइन टेस्ट देना पड़ेगा। टेस्ट में पास होने के बाद इन्हें फिर से नई प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें