फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक मरीज निकला मलेरिया संक्रमित

विज्ञापन
कासगंज के नगरीय स्वास्व्थ्य उपकेंद्र पर दवा लेने पहुंचे मरीज।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बार-बार बदल रहा मौसम शहर से लेकर गांव देहात तक लोगोंं की सेहत पर असर डाल रहा है। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मरीजों की भीड़ रही। 841 मरीज मेला में पहुंचे। एक मरीज मलेरिया संक्रमित निकला।
विज्ञापन


नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा पर 84 मरीज पहुंचे। मरीजों ने बुखार, सर्दी, खांसी पेट में दर्द, त्वचा सहित अन्य दिक्कत बताई। फार्मासिस्ट मोहम्मद तसलीम ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ नर्स शिल्पी सहाय, एएनएम ललिता गौतम, शिल्पी यादव, नीतू यादव, सपोर्ट स्टाफ कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला पर 95 मरीज पहुंचे। चिकित्सक डॉ. योगेश ने बुखार, सांस में दिक्कत, डायरिया आदि के मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट नवीन, एलटी देव प्रकाश आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नीमरी, मोहनपुरा, नरदौली, म्यासुर, नगला गुलरिया, कोधा, बीनपुर कलां, सूरतपुर, नीमरी, सैलई सहित 34 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मेले का आयोजन हुआ। मेले में आने वाले बुखार पीड़ितों में एक मरीज की मलेरिया जांच की गई। इसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। अलावा सांस, त्वचा सहित अन्य बीमारियों से प्रभावित होकर मरीज पहुंचे। शुगर, बीपी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी की मरीजों ने जांच कराई। गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें