फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस ने 3 बाइकों को आधा किमी तक घसीटा, चार घायल

Mon, 11 Aug 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस ने रविवार दोपहर तीन बाइकों को रौंद दिया। करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। बाइकों पर सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव विरामपुर के पास रविवार सुबह ये हादसा हुआ। रोडवेज बस ने एक के बाद एक तीन बाइकों को चपेट में ले लिया और घसीटते हुए ले गई। हादसे के दौरान सड़क पर भगदड़ मच गई। सड़क से गुजर रहे लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए भागने लगे। करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर चालक ने बस को रोका। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा।
घायल योगेश निवासी सिरांव ने बताया कि वह अपनी सास शांति देवी को दवा दिलाने के लिए पिलुआ जा रहा था। साथ में मौजूद पुत्र दीपक भी हादसे में घायल हुआ है। दूसरी बाइक पर सवार घायल बंटी निवासी नगरिया मोड़ ने बताया कि वह अपने चाचा के घर शहर आ रहा था।
विज्ञापन


तीसरी बाइक पर सवार सनी निवासी सोरों, कासगंज ने बताया कि वह हरियाणा रहकर खजले का काम करता है। हरियाणा से पिलुआ कारीगरों को बुलाने आया था। इसी दौरान रोडवेज बस ने तीनों बाइकों में टक्कर मार दी। कोतवाली देहात प्रभारी जितेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। बस को थाने में खड़ा करा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें