फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बृजेश का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र पर वैज्ञानिक सहायक पद पर चयन

विज्ञापन
सोरोंजी के ब्रजेश का सहायक वैज्ञानिक पद पर चयन होने पर स्वागत करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के युवा छात्र बृजेश चौधरी का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में वैज्ञानिक सहायक के पद पर चयन हुआ है। इस सफलता से परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

तीर्थपुरोहित कन्हैयालाल चौधरी के पुत्र बृजेश ने संत तुलसीदास इंटर कॉलेज से 2019 में इंटरमीडिएट करने के बाद इलेक्ट्रिकल ट्रेड में 2022 में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया था। इसके बाद भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई की 2023 में वैज्ञानिक सहायक की परीक्षा दी थी। इसमें उन्हें सफलता हासिल हुई और उनका चयन हुआ है। गृह जनपद सोरोंजी लौटने पर तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया है। स्वागत करने वालों में सभासद रिंकू पचौरी, रामू चौधरी, नंदकिशोर तिवारी, अतुल तिवारी, विक्की श्रोती, भरत तिवारी, रजत वार्ष्णेय, शैलू कावरा प्रमुख हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें