फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस पर पीड़ित फरियादियों के साथ पक्षपात भेदभाव करने का आरोप

विज्ञापन
कासगंज में पुलिस की कार्य शैली के विरोध में नारेबाजी कर ज्ञापन देने जाते भाकियू स्वराज कार्यकर् - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पीड़ित फरियादियों के साथ पक्षपात एवं भेदभाव करने का भी आरोप लगाया है। ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज लोधी ने कहा कि कासगंज पुलिस की ओर से मनमाने आचरण, अनुभवहीनता के कारण कानून व्यवस्था विफल है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपराध नियंत्रण में विफल है। राजनीतिक दबाव में निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तहसील अध्यक्ष विनोद साहू ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस मौके पर इस मौके पर जिलाध्यक्ष एके लोधी, वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव आर्येंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव राजदीप पांडेय, श्यौराज सिंह लोधी, मंडल उपाध्यक्ष शराफत खान, जयप्रकाश लोधी, हरिशंकर लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें