फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंदगी का अंबार, आवास विकास के बाशिंदों का इंतजार बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोमवार को सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू हो गई। नालियों की सफाई की गई। कूड़ेदान और सड़कों पर पड़ा कूड़ा उठाया गया। लेकिन आवास विकास कालोनी में कूड़ेदान से और आसपास पड़ा कूड़ा नहीं उठा। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कालोनी के सेक्टर तीन में कूड़ेदान टूटा होने से उसके आसपास पड़ा कूड़ा परेशानी का सबब रहा। तेज हवा चलने से कूड़ा उड़कर दुकानों के सामने बिखर गया। वहीं, अन्य स्थानों से भी कूड़ा न उठने के कारण स्थानीय लोगों को गंदगी के बीच ही रहने को मजबूर होना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कालोनी में नियमित रूप से कूड़ा न उठने से काफी परेशानी है। कालोनी के श्याम, जितेंद्र, सुनील, अनुपम, मोहित, रवि, सुभाष आदि लोगों ने डीएम से नियमित रूप से कूड़ा उठवाए जाने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण संक्रामक रोगों के पनपने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें