फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ी भीड़, 25 करोड़ रुपये की खरीदारी

विज्ञापन
कासगंज में दिवाली के लिए सजावट का सामान खरीदतीं युवतियां। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली पर्व पर लक्ष्मी पूजन के लिए बाजार में खूब खरीदारी हुई। बाजार खुलने के साथ ही लोग पहुंचने लगे थे। रविवार को 25 करोड़ तक के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। अच्छी भीड़ निकलने से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

बाजार में अभी तक धनतेरस से जुड़े सामान की खरीदारी पर ही लोगों का फोकस था। रविवार को लोगों ने दिवाली के लिए भी खरीदारी की। दो दिन धनतेरस होने से अन्य सामान भी खरीदा गया। नदरई गेट क्षेत्र में सबसे अधिक भीड़ रही। यहां सजावट का सामान, खील, बताशे, मूर्तियां, दीपक, मोमबत्ती, कैलेंडर, तस्वीर, झालर, स्टीकर, सामान्य और रंगीन दीयों आदि के फड़, दुकानें सजी हुई हैं। यहां खरीदारी की गई। इसके अलावा लोगों ने घरों को सजाने के लिए बिजली की झालरें और अन्य सामान खरीदा। लक्ष्मी की पूजा के लिए पान, सुपाड़ी, कमल गट्टा, गोमती चक्र, देवी देवताओं के यंत्र, रोली, सिंदूर आदि सामान भी खरीदा गया। लोगों ने रेडीमेड कपड़े, जूते, चप्पल खरीदने को भी प्राथमिकता दी। बाजार में तकरीबन सभी दुकानों पर भीड़ रही।
आभूषण, बर्तन की दुकानों पर भी रही भीड़
धनतेरस की तिथि दो दिन होने से कुछ लोगों ने रविवार को भी पर्व मनाया। ऐसे में लोगों ने बाजार से धनतेरस से जुड़े सामान की भी खरीदारी की। लोगों ने बाजार में आभूषण, चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश, गिन्नी, बर्तन, वाहन आदि की खरीदारी की। इससे इन विक्रेताओं के यहां भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चला बाजार
वाहन कारोबार: 1करोड
सराफा कारोबार: 1 करोड़
बिजली की झालरें: 5 करोड़
रेडीमेड कारोबार: 5 करोड़
जूता, चप्पल: 1 करोड़
अन्य कारोबार: 12 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें