फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: चीन में बढ़ते कोरोना मामले को देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे अफसर

Wed, 21 Dec 2022 04:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में इस साल कोरोना का आखिरी मामला 14 सितंबर को सामने आया था। इसके बाद अब तक कोई मरीज नहीं मिला। लेकिन चीन में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए फिर से खतरा पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
कोरोना को लेकर अलर्ट - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में फिर से कोविड का प्रकोप बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शासन के निर्देश के बाद कासगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वैसे तीन माह से कोरोना के मामले न आने से जांच में सुस्ती आ गई थी। अब एक बार फिर से जांच का दायरा बढ़ाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन

 
जिले में इस साल कोरोना का आखिरी मामला 14 सितंबर को सामने आया था। जब तक कोरोना के मामले सामने आते रहे उस समय तक विभाग की टीमें एक दिन में 1200 लोगों तक कोरोना की जांच कर रही थी, लेकिन तीन माह से अधिक समय से कोरोना के मामले न आने से जांच का दायरा लगातार घटता चला गया। अभी स्वास्थ्य विभाग की टीमें मात्र 500 तक जांच एक दिन में कर रही हैं। 

डिप्टी सीएम ने दिए ये निर्देश 

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सीएमओ और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संक्रमण प्रभावित देश से आने वाले यात्रियों की जांच सुनिश्चित करने, नए वैरिंएट का पता लगाने को जीनोम सीक्वेंसिंग कराने, सर्दी-जुकाम और बुखार समेत अन्य लक्षण वाले यात्रियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। 

सीएमओ डॉ. अवध किशोर प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में कोरोना का कोई संक्रमित मरीज जिले में नहीं है। लगातार लोगों की जांच की जा रही है। शासन से मिले निर्देश के बाद जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का भी दुरुस्त किया जाएगा, जिससे आपात स्थिति आने पर लोगों को उपचार दिया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें