फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आज निरस्त रहेगी कासगंज-फर्रुखाबाद स्पेशल ट्रेन, ट्रैक पर मरम्मत के कारण लिया निर्णय

Sun, 12 Dec 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

रेलवे कासगंज-फर्रुखाबाद ट्रैक पर मरम्मत होने के कारण ट्रेन निरस्त करने का निर्णय लिया है। रविवार को छह घंटे तक ट्रैक ब्लॉक रहेगा। 
विज्ञापन
कासगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली कासगंज-फर्रुखाबाद स्पेशल (05389) रविवार की रात को निरस्त रहेगी। वहीं, सोमवार की सुबह कासगंज जंक्शन आने वाली कासगंज-फर्रुखाबाद स्पेशल ट्रेन (05390) को भी निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय कासगंज-फर्रुखाबाद ट्रैक पर मरम्मत कार्य के कारण लिया गया है। हालांकि कासगंज से जाने वाली ट्रेन ब्लॉक के समय में शामिल नहीं है, लेकिन रैक की अनुपलब्धता के चलते यह ट्रेन निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


कासगंज से प्रतिदिन रात 9:15 बजे चलकर 11:40 बजे फर्रुखाबाद पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 05389 रविवार की रात बंद रहेगी। जबकि प्रतिदिन फर्रुखाबाद से सुबह 7:40 बजे चलकर 9:55 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेन संख्या 05390 को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है। दरियावगंज-पटियाली रेलवे स्टेशन के बीच मरम्मत का कार्य किया जाना है। यहां अंडरपास बनेगा। इसलिए सुबह सात बजे से दोपहर 1 बजे तक सोमवार को ब्लॉक लिया जाएगा। 

इसलिए रद्द की गई यह ट्रेन 
ट्रेन संख्या 05389 जो रविवार रात को जाती है वह इसलिए रद्द की गई है कि रैक की अनुपलब्धता है और यह ट्रेन यदि रविवार को फर्रुखाबाद भेज दी गई तो वापसी में यह ट्रेन ब्लॉक के कारण नहीं लौटेगी। फिर 13 दिसंबर की रात को यह ट्रेन फर्रुखाबाद नहीं जा पाएगी। इसलिए 12 को ही रद्द कर दी गई है। 13 दिसंबर की रात से इस ट्रेन का नियमित संचालन होगा।
विज्ञापन


इज्जतनगर रेलमंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन निरस्तीकरण का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन रविवार की रात को कासगंज से रद्द रहेगी और सोमवार की सुबह फर्रुखाबाद से रद्द रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें