कासंगज पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। चोरी और लूट की घटनाओं में फरार चल रहा 20 हजार का इनामी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।गंजडुंडवारा पुलिस ने थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी से करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी अनुज पुत्र कमलेश ग्राम बाउरी थाना पटियाली जनपद कासगंज को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
मुखबिर से मिली थी सूचना
गंजडुंडवारा पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली थी कि अनुज अपने दो अन्य साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पचपोखरा की तरफ से राम छितौनी की तरफ मोटर साइकिल से जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पचपोखरा पुलिया के पास चैकिंग लगाई गई। चैकिंग कर रही पुलिस टीम को मोटरसाइकिल दिखाई दी। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो मोटर साइकिल सवारों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी । पुलिस द्वारा अपने आप को बचाते हुए बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगने से वहीं प गिर गया। अन्य दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।