सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अधिकतम सीटों पर अपना दबदबा कायम रखा, लेकिन इस दबदबे में सपा पिछड़ गई। सबसे अहम बात तो यह रही कि सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री मानपाल सिंह अपने गांव के तीन बूथों पर भाजपा से हार गए, जबकि भाजपा प्रत्याशी अपने गांव के बूथ पर जीते। यदि भाजपा और सपा के सभी बूथों के प्रदर्शन को देखा जाए तो भाजपा 304 बूथों पर सपा के मुकाबले जीती। वहीं सपा भाजपा के मुकाबले 119 बूथों पर जीती।
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मूलरूप से टीकमपुरा के रहने वाले हैं। उनके गांव में भाजपा ने जीत हासिल की। भाजपा को 222 वोट एवं सपा को 79 वोट मिले। वहीं सपा जिला अध्यक्ष अल्लीपुर बरबारा के रहने वाले हैं। उनके गांव में सपा ने जीत हासिल की। जूनियर हाई स्कूल अल्लीपुर बरबारा के कक्ष संख्या 1 पर सपा को 573 एवं भाजपा को 4 वोट, कक्ष संख्या 2 पर सपा को 484 एवं भाजपा को 65 वोट मिले।
भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत ने भले ही विधानसभा का चुनाव जीत लिया हो, लेकिन उनको नगर पालिका पुराने भवन के कक्ष संख्या 3 में एक भी वोट नहीं मिला, जबकि कक्ष संख्या 4 में मात्र एक वोट ही मिला। चंद्र प्रभु जूनियर हाईस्कूल कक्ष संख्या 1 में 2 वोट तथा कक्षा संख्या में 10 वोट मिले। अल्लीपुर बरबारा कक्ष संख्या 4 वोट, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कक्ष संख्या 2 में 5 वोट एवं कक्ष संख्या 1 में 10 वोट मिले। वहीं मिर्जापुर में 6 वोट, मंडनपुर में 8 वोट, किरामई में 9 वोट, खलीलपुर में 9 वोट मिले, जबकि सपा के प्रत्याशी मानपाल सिंह को हर बूथ पर ही वोट मिले। वोटों की संख्या भी कम से कम दहाई के आंकड़े में रही।