फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता: कासगंज में सड़क पर घायल बुजुर्ग को तड़पता देख डीएम-एसपी ने रुकवाई गाड़ी, पहुंचाया अस्पताल

Tue, 17 May 2022 10:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सोरोंजी मार्ग पर गोरहा नहर पुल के पास किसी वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया। डीएम और एसपी ने एस्कॉर्ट की गाड़ी से घायल को अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर डीएम, हादसे के बारे में जानकारी लेते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग को अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। जिलाधिकारी ने इस संबंध में सीएमएस को भी फोन पर घायल का उचित इलाज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कासगंज से सोरोंजी जा रहे थे। उन्होंने सोरोंजी मार्ग पर गोरहा नहर पुल के पास घायल बुजुर्ग सड़क पर तड़पता देखा। यह देख डीएम और एसपी ने अपनी गाड़ियां रुकवा दीं। उन्होंने तुरंत एस्कॉर्ट की गाड़ी से घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। 

गोरहा पुल के पास हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक सोरोंजी मार्ग पर गोरहा नहर पुल के पास बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वहां से डीएम हर्षिता माथुर और एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे गुजर रहे थे।

डीएम हर्षिता माथुर ने घायल को अस्पताल भिजवाने के बाद सीएमएस को भी फोन पर उचित इलाज करने के निर्देश दिए। वहीं एसपी रोहन प्रमोद बोत्र ने गोरहा चौकी इंचार्ज को गाड़ी के चालक के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान गोरहा पुल पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें