सहावर। थाना क्षेत्र में पुलिसभर्ती की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पिछले काफी दिनों से दौड़ लगाने जा रहा था। शुक्रवार को सुबह भी वह घर से दौड़ लगाने के लिए निकला था। रास्ते में वह मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेजा है।
हादसे का शिकार युवक हरेंद्र सिंह(20) पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी एगवा हुआ। बताया गया कि पुलिसभर्ती की तैयारी के लिए युवक रोज की तरह शुक्रवार की सुबह घर से दौड़ लगाने के लिए निकला था। गंजडुंडवारा सहावर मार्ग पर एक ढाबे के निकट व बेहोशी की अवस्था में पड़ा था। आस पास के लोगों ने युवक को अचेत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी और एंबूलेंस बुलाकर चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों ने बताया कि युवक की मौत पहले ही हो चुकी है। युवक की मौत की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग युवक की मौत को संदिग्ध मान रहे थे। सहावर थाना पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा करके मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
- युवक की दौड़ लगाते में समय किसी तरह से मौत हुई है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा- राजेश कुमार मीणा, इंस्पेक्टर सहावर।