पुलिस के द्वारा बरामद की गई चोरी हुई बैटरी के साथ खडे़ आरोपी ।
- फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा। कस्बा के एटा रोड पर लगे एक एटीएम से 22 अगस्त को छह बैटरियां चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की चार बैटरियां बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है।
एटीएम से 22 अगस्त को हुई बैटरियों के चोरी की घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने निर्देश पर सीओ आरके तिवारी के पर्यवेक्षण में एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं पुलिस के द्वारा एकत्रित किए गए साक्ष्यों आदि के आधार पर चोरी के मामले में कैैलाश बाबू निवासी कल्यानपुर कोतवाली देहात एटा, आशू एवं प्रदीप निवासी नगला नगला अंडऊआ गंजडुंडवारा के नाम प्रकाश में आए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कैलाश बाबू एवं आशू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई चार बैटरियां भी बरामद कर ली गई हैं। फरार आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।