फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो चोर पकड़े एक फरार

विज्ञापन
पुलिस के द्वारा बरामद की गई चोरी हुई बैटरी के साथ खडे़ आरोपी । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा। कस्बा के एटा रोड पर लगे एक एटीएम से 22 अगस्त को छह बैटरियां चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की चार बैटरियां बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन

एटीएम से 22 अगस्त को हुई बैटरियों के चोरी की घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने निर्देश पर सीओ आरके तिवारी के पर्यवेक्षण में एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं पुलिस के द्वारा एकत्रित किए गए साक्ष्यों आदि के आधार पर चोरी के मामले में कैैलाश बाबू निवासी कल्यानपुर कोतवाली देहात एटा, आशू एवं प्रदीप निवासी नगला नगला अंडऊआ गंजडुंडवारा के नाम प्रकाश में आए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कैलाश बाबू एवं आशू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई चार बैटरियां भी बरामद कर ली गई हैं। फरार आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें