फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज बवालः एटा महोत्सव में शामिल होने पर BJP विधायक ने दी ये सफाई

Mon, 29 Jan 2018 07:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
देवेंद्र प्रताप ‌‌स‌िंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
कासगंज में बवाल के दौरान भी एटा में सरकारी महोत्सव के आयोजन को लेकर भाजपा विधायक ने सफाई दी है। इस महोत्सव में भाजपा विधायकों और सांसद के शामिल होने पर विपक्षियों ने निशाना साधा था। सोशल मीडिया पर भी महोत्सव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। पुलिस का पहरा भी बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन


कासगंज में अमांपुर से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार शाम को एटा महोत्सव में शामिल होने की बात पर कहा कि वे कार्यक्रम देखने नहीं गए थे। वे केवल कार्यक्रम के अंत में उपस्थिति दर्ज कराने गए थे।
 
बता दें कि कासगंज के समीप वाले एटा जिले में एटा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इसमें बॉलीवुड गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम था। 
विज्ञापन

कैलाश खेर के कार्यक्रम में भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में रविवार रात को फर्रुखाबाद से भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत, एटा के विधायक वीरेंद्र लोधी, विधायक कासगंज देवेंद्र लोधी, विधायक अमांपुर देवेंद्र राजपूत, जिलाध्यक्ष भाजपा डा. दिनेश वशिष्ठ समेत तमाम बड़े-बड़े नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। 

पूरे जिले में प्रशासन और नेताओं की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में रोष दिखा। तमाम युवाओं ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए इसे शर्मनाक बताया। अफसर तक यह भूल गए कि पड़ोसी जिला सुलग रहा है। 

इधर एटा महोत्सव स्‍थल पर पीएसी-पुलिस की व्यवस्था के साथ ही मिश्रित आबादी में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। एटा के सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि कासगंज में हुई हिंसा के बाद महोत्सव में पुलिस-पीएसी बल को अतिरिक्त संख्या में लगाया है। शहर में स्थित चौकी प्रभारियों को भी कड़े निर्देश दिए गए है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शांति सौहार्द बनाए रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें