फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर की 110 बीघा फसल कुर्क, 1.85 करोड़ है कीमत

Sun, 13 Jun 2021 05:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट में बताया कि नत्थू सिंह, उसका भाई दिनेश पुत्रगण मनोहर सिंह निवासीगण पचलाना द्वारा अवैध धनोपार्जन एवं भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है।
विज्ञापन
कासगंज: भूमाफिया की जमीन पर कुर्की की कार्रवाई हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के द्वारा अपराध से धन अर्जित कर संपत्ति बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। रविवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने कुमरऊआ गांव में दो हिस्ट्रीशीटरों की 110 बीघा भूमि और फसल कुर्क की है। कुर्क भूमि का रिसीवर तहसीलदार कासगंज को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पिछले वर्ष 2 अक्टूबर को यह कार्रवाई प्रारंभ हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट में बताया कि नत्थू सिंह, उसका भाई दिनेश पुत्रगण मनोहर सिंह निवासीगण पचलाना द्वारा अवैध धनोपार्जन एवं भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। इस भूमि की कीमत करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस अधीक्षक ने कृषि भूमि को उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के अंतर्गत जब्त करने की संस्तुति की। जिलाधिकारी सीपी सिंह के न्यायालय में पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर वाद दर्ज कर आरोपियों को नोटिस जारी किए गए। किंतु नोटिस के जवाब दाखिल नहीं हुए। जिलाधिकारी ने पूरे मामले में साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद भूमि को कुर्क करने के निर्देश जारी किए।

निर्देशों के अनुरूप रविवार को एसडीएम ललित कुमार, क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी, तहसीलदार अजय कुमार, इंस्पेक्टर कासगंज विनोद मिश्रा, इंस्पेक्टर सोरों अनिल कुमार, ढोलना थाना के प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचकर 110 बीघा भूमि की कुर्की की कार्रवाई की। इस भूमि का रिसीवर तहसीलदार अजय कुमार को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई देख मची खलबली
कुमरऊआ में हिस्ट्रीशीटर नत्थू सिंह और उसके भाई दिनेश की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पुलिसबल के साथ पहुंचे। इस कार्रवाई को लेकर कुमरऊआ गांव में खलबली मची रही। लोग कौतूहलवश अपने घरों से पुलिस और प्रशासन की गाड़ियों के आवागमन को देख रहे थे।

नत्थू और दिनेश पर कई मामले हैं दर्ज
एसपी मनोज कुमार सोनकर ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि हिस्ट्रीशीटर भूमाफिया नत्थू सिंह एवं दिनेश दोनों सगे भाई हैं। इन दोनों के द्वारा आपराधिक क्रियाकलापों के माध्यम से काफी कृषि भूमि अर्जित की गई है।

जिलाधिकारी के आदेश के बाद यह भूमि कुर्क की गई है। नत्थू सिंह और दिनेश पर काफी आपराधिक मामले हैं। नत्थू सिंह पर 20 आपराधिक मामले सोरों थाने में दर्ज हैं जबकि दिनेश पर 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। नत्थू पर जानलेवा हमला, मारपीट, बलवा, गुंडा एक्ट, चोरी, गैंगस्टर के कई मामले दर्ज हैं। वहीं दिनेश पर बलवा, जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम, चोरी, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, धोखाधड़ी की धाराओं में मामले दर्ज हैं।

प्रधान की कुर्सी पर पहुंचा मनरेगा मजदूर: हाथ जोड़कर मांगे वोट, एटा के मतदाताओं ने तोड़ा धन-बल का मिथक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें