कपड़े की दुकान से खरीदारी करते ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ के लिए लाल साड़ी और लहंगे की खरीदारी के लिए शनिवार को बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। सुभाष बाजार, सिंधी बाजार, एमजी रोड, लोहामंडी, राजामंडी, लोहामंडी, चर्च रोड जैसे प्रमुख बाजारों में पैर रखने की जगह मुश्किल से मिली। साड़ी, लहंगा आदि की अनुमानित तीन करोड़ रुपये की खरीदारी हुई।
लाल रंग सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इसलिए करवाचौथ के दिन अधिकांश महिलाएं इसी रंग के वस्त्र पहनती हैं। यही कारण है कि बाजार में विभिन्न रंग के कपड़ों में से सबसे अधिक खरीदारी लाल रंग की हो रही है। सभी छोटी दुकानों से लेकर बड़े शोरूम में सबसे ज्यादा स्टॉक इसी का है। इधर, सप्ताह के अंतिम दिनों के चलते भी बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी।
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2020: ताजनगरी में करवा चौथ पर 'खनकेंगी' पांच करोड़ की चूड़ियां, ये डिजाइन हैं पहली पसंद
अच्छी संख्या में आ रहे ग्राहक
बाजारों में बीते कुछ दिनों से अच्छी संख्या में ग्राहक उमड़ रहे हैं। त्योहार को लेकर महिलाओं द्वारा लाल रंग के लहंगे और साड़ियों की खरीदारी हो रही है। शनिवार को शहर भर से औसतन तीन करोड़ की खरीदारी हुई।
सुरेश बरेजा, अध्यक्ष बल्केश्वर व्यापार मंडल।