फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिव सीजन के लिए बाजार में आईं खास चूड़ियां, सजने के लिए अपनाएं कुछ खास

Mon, 02 Nov 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बाजार में रंग-बिरंगी चूड़ियां मौजूद हैं, जो आपकी कलाइयों को कपड़ों के साथ एक परफेक्ट लुक देंगी। इन चूड़ियों में लाख की चूड़ियां, ग्लासी मल्टीकलर चूड़ियां और ट्रेडिशनल थ्रेड वर्क चूड़ियां खास तौर पर आपको लुभाएंगी। 
विज्ञापन
दुकान में सजी रंग बिरंगी चूड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों पर जरूरी है कि आप अपनी हर ड्रेस और लुक के हिसाब से खुद को तैयार करें। ड्रेस हो, चूड़ी हो, बिंदी हो या फिर काजल सब कुछ एकदम परफेक्ट होना चाहिए।
विज्ञापन


फेस्टिव सीजन में जरूरी है कि आप अपने लुक को बिल्कुल परफेक्ट रखें। जब आप ऊपर से नीचे तक सजी-धजी रहें तो आप की कलाइयां भी ड्रेस के मुताबिक भरी रहनी चाहिए। इसके लिए बाजार में रंग-बिरंगी चूड़ियां मौजूद हैं, जो आपकी कलाइयों को कपड़ों के साथ एक परफेक्ट लुक देंगी। इन चूड़ियों में लाख की चूड़ियां, ग्लासी मल्टीकलर चूड़ियां और ट्रेडिशनल थ्रेड वर्क चूड़ियां खास तौर पर आपको लुभाएंगी। तो अब बस यह जान लें कि आप कौन सी रंग-बिरंगी चूड़ियों से अपनी कलाइयों को सजा सकती हैं।


लाख की चूड़ियां
लाख से बनी चूड़ियों को आप फेस्टिव सीजन में पहन सकती हैं, क्योंकि इन्हें शुभ माना जाता है। ये चूड़ियां रंग-बिरंगी और बेहद खूबसूरत होती हैं। इन्हें आप शादियों में भी पहन सकती हैं। इन्हें पहनने के बाद ध्यान रखें कि खाना बनाने या आग के सामने कोई काम न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आग की ताप से ये पिघलने लगती हैं और इससे आपके हाथ को नुकसान पहुंच सकता है। इन्हें आप बनारसी और सिल्क साड़ियों के साथ कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लासी मल्टीकलर चूड़ियां
ग्लासी कलरफुल चूड़ियों को आप किसी भी रंग की साड़ी, लहंगे और अनारकली सूट के साथ फेस्टिव सीजन में पहन सकती हैं। इन चूड़ियों की खासियत यह है कि ये टूटती नहीं हैं। ये बेहतरीन फिनिशिंग के साथ बनाई जाती हैं। इनमें लगभग सभी रंगों की खूबसूरत चूड़ियां मिल जाती हैं। ये कांच और प्लास्टिक दोनों की बनी चूड़ियों पर रग-बिरंगे चंदेरी लेस से लपेटकर तैयार की जाती हैं।

जुल्का ग्लासी डिजाइन
इस डिजाइन की चूड़ियों को खूबसूरत रंगों में अलग-उलग तरीके के काम, जैसे- राजस्थानी, मोरपंखी और पंजाबी गोटे से सजाकर बनाया जाता है। इस तरह की चूड़ियों को आप सिल्क साड़ी और राजस्थानी लहंगे के साथ पहन सकती हैं। फेस्टिव सीजन में ऐसी चूड़ियों की मांग बढ़ जाती है। ये चूड़ियां आम तौर पर राजस्थान के जोधपुर और गुजरात के गरबा स्टाइल के रंग-बिरंगे कपड़ों पर काफी फबती हैं।

ट्रेडिशनल थ्रेड वर्क
यह भारत के कई राज्यों में अलग-अलग तरीकों से तैयार की जाती हैं। इन चूड़ियों की खासियत यह है कि इनमें लहराते जरी के काम होते हैं। हर राज्य में इसे लेकर अपनी ही कलात्मकता है। बंगाल से लेकर महाराष्ट्र में ये चूड़ियां ट्रेडिशनल काम करके सजाई जाती हैं। एक चूड़ी में कई रंगों को समाया जाता है। फिर ऐसे ही हर एक चूड़ी को सजाया जाता है। ये आपको सच में एक फेस्टिव लुक दे सकती हैं।

मल्टीकलर ग्लास से बनी चूड़ियां
इस पैटर्न की चूड़ियों की विशेषता यह है कि ये ग्लास से बनी होती हैं। ये अक्सर फ्लोरल पैटर्न वाली होती हैं, जिन्हें आप कलरफुल कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। इस तरीके की चूड़ियों को आप रोज ऑफिस जाते वक्त भी पहन सकती हैं। ये लाइट कलर में भी आती हैं और आप इन्हें पहनकर हर काम कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें