फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार सुहागिनों के लिए बेहद खास है करवा चौथ, 11 वर्ष बाद बना राज योग, जानें शुभ मुर्हूत

Fri, 26 Oct 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
करवा चौथ
विज्ञापन
पति की दीर्घायु और दांपत्य सुख का पर्व करवाचौथ व्रत शनिवार को मनाया जाएगा। शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया शाम 6:38 बजे तक है। तत्पश्चात चतुर्थी कृतिका नक्षत्र सुबह 8:20 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


आगरा के पंडित शिवनारायण मुद्गल के मुताबिक 27 अक्तूबर को अमृत सिद्धि योग सुबह 8:20 बजे से 30 घंटे 06 मिनट तक है। इसी काल खंड में सर्वार्थ सिद्धि योग है। इस कारण शाम 6:38 बजे के बाद करवाचौथ का मुहूर्त प्रारंभ हो जाता है। सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग में शिव-शिवा, स्वामी कार्तिक और चंद्रमा का पूजन करना होता है। 

ज्योतिषाचार्य हरिकृष्ण पाराशर ने बताया कि 27 अक्तूबर को चंद्रमा रात 8:00 बजे उदय होगा। पति के हाथ से व्रत का पारण करें। पति पत्नी को रुचि के अनुसार व्यंजन खिलाएं और उपहार दें। इसी दिन सुबह माता पार्वती से सौभाग्य की प्रार्थना करनी चाहिए और उन्हें सिंदूर अर्पित करना चाहिए। भगवान शिव, पुत्र कार्तिकेय और चंद्रमा से दीर्घ दांपत्य जीवन की कामना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बेहद खास है करवा चौथ

ज्योतिषाचार्य शिव शरण पाराशर ने बताया कि इस बार करवाचौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होगा। करवाचौथ में चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र का होगा। चंद्रमा की वृष गत होने के कारण कन्या, मिथुन, मकर, कुंभ, वृष और तुला राशि की महिलाओं को अपने पति से विशेष सुख प्राप्त होगा। 

इस बार करवा चौथ पर अत्यंत शुभ योग बन रहे हैं। 11 साल बाद करवाचौथ पर राज योग बन रहा है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी बन रहे हैं। चंद्रमा शाम 8:00 बजे उदय होगा लेकिन चतुर्थी तिथि 7:58 बजे से ही शुरू हो रही है ऐसे में 8:00 के बाद ही अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें