फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : साजन के लिए सजने लगीं सजनियां

विज्ञापन
कासगंज में करवा चौथ पर्व के लिए एक पार्लर पर फेशियल करातीं महिलांए । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। करवाचौथ नजदीक आ गया है इसके चलते साजन के लिए सजनियां सजने लगीं हैं। वहीं कई माह से सूने चल रहे ब्यूटी पार्लरों की रौनक बढ़ गई है। पर्व के लिए सुहागिनें सजने के लिए ब्यूटीशियन के पास पहुंचने लगी हैं। कोरोना संकट के प्रभाव से ब्यूटीशियन कारोबार पर काफी असर पड़ा। विवाह आयोजन प्रभावित रहने से संचालकों को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन

वही चतुर्मास का असर भी ब्यूटीपार्लर पर देखा गया। गिनी चुनी महिलाएं व युवतियां ही पार्लर पर जाकर अपना मेकअप करा रही थी, जिससे पार्लर संचालकों में मायूसी छाई हुई थी। अब जबकि त्योहारी सीजन आ चुका है तो अन्य कारोबार की तरह पार्लर संचालकों की भी उम्मीद बढ़ गई है। महिलाओं के द्वारा पर्व को लेकर बुकिंग भी कराई गई है। आने वाले दिनों में सहालगों का सीजन भी शुरू होने जा रहा है।
पार्लर संचालकों ने दिए स्पेशल आफर
करवाचौथ पर्व के लिए ब्यूटी पार्लर संचालकों ने अपने ऑफर लांच कर दिए हैं। ताकि सुहागिन महिलाएं उनके पार्लर पर पहुंच कर अपने को सजा संवार सकें। पैक की कीमतें भी निर्धारित की गई है। 500 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक के पैक ऑफर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें