फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईपीएल ऑक्शन की रात, आगरा में जागती रही कार्तिक शर्मा के परिवार की आंखें

विज्ञापन
माता पिता के साथ कार्तिक
विज्ञापन
आगरा। मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले मनोज शर्मा पिछली रात आगरा के जगदीशपुरा स्थित अपने आवास पर थे। विश्व सोमवार की रात ही भरतपुर में कार्तिक शर्मा के सम्मान समारोह के बाद आगरा पहुंचे थे। परिवार को पहले से अंदाजा था कि कार्तिक आईपीएल की मिनी नीलामी में अच्छी कीमत पर बिकेगा, लेकिन नीलामी की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आती गई, घर का माहौल और ज्यादा बेचैन होता चला गया।
विज्ञापन


पिता मनोज शर्मा, माता राधा, दादाजी और चाचा—सभी के मन में उम्मीद और उत्सुकता एक साथ थी। रात भर मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर नजरें टिकी रहीं। हर कॉल, हर अपडेट पर धड़कनें तेज हो जाती थीं। खुशी की उम्मीद इतनी बड़ी थी, कि परिवार का कोई भी सदस्य ठीक से सो नहीं पाया। जगदीशपुरा के इस घर में वह रात सिर्फ एक नीलामी की नहीं थी, बल्कि वर्षों की मेहनत, संघर्ष और सपनों के पूरे होने की प्रतीक्षा की रात थी। कार्तिक की सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि आगरा और भरतपुर, दोनों जगहों के खेल प्रेमियों को गौरव का अहसास कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें