नहर के ऊपर बनी लोहे की पुलिया क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका
पिनाहट। कस्बा चंबल घाट स्थित प्रथम पंप हाउस के पास नहर के ऊपर बनी लोहे की पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार नहर विभाग के कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीण मुकेश जोशी ने बताया कि पुलिया पिछले पांच महीनों से क्षतिग्रस्त है। वर्तमान में नहर में पानी का बहाव भी जारी है, जिससे हादसे की संभावना और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिया को ठीक कराए जाने की मांग की है। संवाद