आगरा। राजस्थान की तरफ से रणजी खेलने वाले आगरा निवासी क्रिकेटर कार्तिक शर्मा को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस वर्ष 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल से पहले वे रायभा स्थित उड़ान एकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं।
शहर की भीड़भाड़ से दूर मंगलवार से उन्होंने यहां अभ्यास शुरू किया। इससे पहले स्थानीय युवा क्रिकेटरों ने उनका स्वागत किया। पिता और छोटे भाई के साथ रायभा पहुंचे कार्तिक ने बताया कि शहर में भीड़ जुट जाती है। इस कारण उन्होंने रायभा में उड़ान एकेडमी के मैदान को अभ्यास के लिए चुना है। वे यहां स्पिन गेंद खेलने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उड़ान एकेडमी के संचालक प्रदीप चौहान ने बताया कि कार्तिक की इच्छा पर उन्होंने स्पिन ट्रैक तैयार कराया है। इससे पहले रायभा पहुंचने पर दिग्विजय सिंह, धीरज परमार, हनी परमार, आकाश सिकरवार, सोनू शर्मा, गोलू आदि ने उनका स्वागत किया।