फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: करणी सेना 12 अप्रैल को फिर हुई तैयार...ओकेंद्र ने लिया यू-टर्न, वीडियो जारी कर किया ये एलान

Sun, 06 Apr 2025 07:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर तोड़फोड़ करने के बाद 12 अप्रैल को लेकर ओकेंद्र राणा ने फिर चेतावनी दी है। एक दिन पहले रैली स्थगित की घोषण करने वाले ओकेंद्र ने यू टर्न लिया है। 

 
विज्ञापन
ओकेन्द्र राणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने एक बार फिर यू-टर्न लिया है। रैली स्थगित करने की घोषणा करने के बाद उन्होंने अब दोबारा 12 अप्रैल को गढ़ी रामी में स्वाभिमान रैली में आने और सहयोग करने की अपील की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस तरह के किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन



 

इस बात की थी नाराजगी
करणी सेना के अध्यक्ष ओकेंद्र राणा  ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वीडियो जारी करके रक्त स्वाभिमान रैली को स्थगित करने की बात कही थी। शेर सिंह राणा के बसपा सुप्रीमो मायावती को बुलाने पर गुस्सा जताया था। शनिवार को राणा ने फिर से दो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। वीडियो में शेर सिंह राणा से किसी तरह का विवाद नहीं होने की बात कही। साथ ही दोबारा से रैली की तैयारियां करने की अपील की। कहा कि वह सभी लोग गढ़ी रामी में जुटेंगे।

ये भी पढ़ें -  Agra: ताज के पास विदेशी महिला पर्यटक से इतनी गंदी हरकत, सहम गई वो...पुलिस ने आरोपी को दबोचा




 
विज्ञापन

करणी सेना को नहीं मिली अनुमति
दूसरी ओर इंस्पेक्टर एत्मादपुर का कहना है कि करणी सेना की अनुमति के लिए संस्तुति नहीं देने की रिपोर्ट कमिश्नरेट को भेजी गई है। प्राइवेट कंपनी की जमीन पर पुलिस अनुमति नहीं दे सकती है। साथ ही एक्सप्रेस-वे के निकट होने के कारण भी इस रैली को अनुमति देना ठीक नहीं है। इससे जाम आदि की समस्या पैदा होगी। 

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा में बड़ा हादसा...5 दुकानें ढहीं, मलबे में दबे 9 लोगों को निकाला बाहर; दो भाइयों की मौत

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें