फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अग्रोहा धाम के रूप में सजाया जा रहा है कर्मयोगी महल, आमंत्रण-पत्र का हुआ विमोचन

Fri, 13 Oct 2023 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

तीन दिवसीय जयंती महोत्सव की शुरुआत 13 अक्तूबर को आमंत्रण यात्रा से होगी। इसके लिए कर्मयोगी क्षेत्र को अग्रोहा धाम के रूप में सजाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5147वीं जयंती के आमंत्रण-पत्र का बृहस्पतिवार को विमोचन किया गया। इसी के साथ कर्मयोगी क्षेत्र को अग्रोहा धाम के रूप में सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


अग्र मिलन समिति के अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि तीन दिवसीय जयंती महोत्सव की शुरुआत 13 अक्तूबर को आमंत्रण यात्रा से होगी। इसके लिए कर्मयोगी क्षेत्र को अग्रोहा धाम के रूप में सजाया जा रहा है। जनकपुरी की तर्ज पर पहली बार महल बनाया जा रहा है। 15 को सुबह 11 बजे से हवन और शाम 6 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया 18 वैश्य गोत्रों के नाम पर द्वार बनाए जा रहे हैं। नौ देवियों के स्वरूप की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, पार्षद कंचन बंसल, प्रमेंद्र गर्ग, हरीश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजय गुप्ता, ब्रज किशोर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शुभम जिंदल, गिर्राज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, हर्ष आदि मौजूद रहे |
विज्ञापन


निकली शोभायात्रा
महासचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि 13 अक्तूबर सुबह 8 बजे आमंत्रण यात्रा कर्मयोगी फव्वारा से निकाली गई। यात्रा ब्रज बिहार, कर्मयोगी एन्क्लेव, विमल वाटिका, अमिता बिहार, सरयू धाम, वैभव एन्क्लेव, ब्रज धाम होते हुए कर्मयोगी फव्वारा पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें