फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: अखिलेश, एसपी सिंह बघेल समेत कई प्रत्याशियों को नहीं मिलेगा अपना और परिवार का वोट

Sun, 20 Feb 2022 10:55 AM IST
मुकेश कुमार ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिले की चारों विधानसभा सीटों से आठ प्रत्याशी मैदान में हैं, जिन्हें खुद का और परिवार का वोट ही नहीं मिलेगा। इनमें अखिलेश यादव और एसपी सिंह बघेल भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
भाजपा से एसपी सिंह, सपा से अखिलेश यादव, बसपा से कुलदीप नरायन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। इस बार चुनावी रण दिलचस्प हो गया है। करहल सीट पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। करहल सीट से चुनाव लड़ने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल समेत कई दिग्गज नेताओं को अपना और परिवार का वोट ही नहीं मिल पाएगा। दरअसल आठ प्रत्याशी अपने मूल विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर अन्य विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके चलते उन्हें अपना ही वोट नहीं मिल पाएगा। 

विज्ञापन


इस चुनाव में मैनपुरी सियासत का अखाड़ा बना हुआ है। कई दिग्गज नेता यहां से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अपने दल के प्रत्याशी के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी में चुनावी जनसभा कर चुके हैं। एक-एक वोट के लिए आजमाइश हो रही है। वहीं अखिलेश यादव, एसपी सिंह बघेल जयवीर सिंह समेत कुल आठ प्रत्याशियों को उनका खुद का और परिवार का वोट नहीं मिल सकेगा। 

इटावा के जसवंतनगर में है अखिलेश का वोट 

दरअसल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का वोट जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में है। वह चुनाव करहल से लड़ रहे हैं। ऐसे में अखिलेश और उनका परिवार जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान करेगा। वहीं एसपी सिंह बघेल और उनका परिवार आगरा दक्षिण सीट के लिए मतदान कर चुका है। इसके अलावा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह और उनका परिवार सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान करेगा। 

विज्ञापन

आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, आलोक शाक्य, विनीता शाक्य समेत अन्य प्रत्याशी ऐसे हैं, जो रहने वाले तो जिले के ही हैं, लेकिन चुनाव दूसरी विधानसभा क्षेत्र से लड़ रहे हैं। रामनरेश अग्निहोत्री और आलोक शाक्य मैनपुरी सदर सीट के मतदाता हैं, लेकिन चुनाव भोगांव से लड़ रहे हैं। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी विनीता शाक्य किशनी की मतदाता हैं, लेकिन चुनाव मैनपुरी सदर सीट से लड़ रहीं हैं। किशनी सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. प्रियरंजन आशू भी मैनपुरी सदर सीट के मतदाता हैं।  

ये प्रत्याशी दूसरी विधानसभा से लड़ रहे हैं चुनाव
 
प्रत्याशी और राजनीतिक दल मूल विधानसभा किस विधानसभा से हैं प्रत्याशी 
अखिलेश यादव, सपा जसवंतनगर   करहल 
एसपी सिंह, भाजपा आगरा दक्षिण करहल
कुलदीप नरायन, बसपा भोगांव करहल
जयवीर सिंह, भाजपा सिरसागंज मैनपुरी सदर
विनीता शाक्य, कांग्रेस किशनी मैनपुरी सदर
रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा मैनपुरी सदर   भोगांव
आलोक शाक्य, सपा मैनपुरी सदर भोगांव
डॉ. प्रियरंजन आशू, भाजपा मैनपुरी सदर किशनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें