फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल उप चुनाव : सांसद डिंपल का तंज, मौसम में ऐसा क्या था जो डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर नहीं उड़ पाया

Sat, 16 Nov 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गांव महटौली में सपा की बैठक में बोलतीं सांसद डिंपल यादव। - फोटो : गांव महटौली में सपा की बैठक में बोलतीं सांसद डिंपल यादव।
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को घिरोर क्षेत्र में सभाएं करने पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को घेरा। उन्होंने कहा कि मौसम में ऐसा क्या था कि डिप्टी सीएम का मौसम में ऐसा क्या था जो डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर नहीं उड़ पाया नहीं उड़ पाया, जबकि पूर्व सीएम अखिलेश यादव हेलिकॉप्टर से जनसभा करने आए। उन्होंने झांसी में हुई दुर्घटना की निष्पक्ष रूप से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

सपा सांसद महटौली, मधन और गुलाबपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि इस बार भी करहल से समाजवादी पार्टी ही जीतेगी। उन्होंने नेताजी और करहल क्षेत्र के पुराने संबंधों को याद दिलाया। कहा कि उप चुनाव के परिणाम ही 2027 की दिशा तय करेंगे। जनता अब भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। किसान डीएपी के लिए परेशान हैं तो वहीं नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान केवल सपा ही कर सकती है। इस दौरान प्रत्याशी तेजप्रताप यादव, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, अरविंद प्रताप यादव, विधायक ऊषा मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें