फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाहनों की ली तलाशी, पूछताछ की

Sat, 16 Nov 2024 07:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की ली तलाशी, पूछताछ की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। विधानसभा उपचुनाव को लेकर जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघनता के साथ तलाशी ली जा रही है। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने टीम के साथ वाहन चेकिंग की। इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

बॉर्डर के साथ ही कस्बा में भी वाहन चेकिंग अभियान जारी है। प्रभारी निरीक्षक ने महिला उप निरीक्षक पूनम चौधरी व पुलिस बल के साथ थाने के सामने वाहन चेकिंग की। इस दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चला रहे लोगों से नियम पालन की बात कही। बगैर हेलमेट और तीन सवारी चल रहे बाइक चालकों का चालान कर जुर्माना वसूला गया। वहीं दन्नाहार क्षेत्र में सिरसागंज रोड पर प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की। काली फिल्म चढ़े वाहनों से फिल्म उतरवाई गई और आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी। इसके अलावा अरांव बॉर्डर, दुमीला बॉर्डर आदि स्थानों पर भी सघनता के साथ चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें