फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद के परिवार को 21 वर्ष बाद भी पट्टे की जमीन पर नहीं मिल सका कब्जा

Thu, 23 Jul 2020 03:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • नायब सूबेदार लायक सिंह कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे
  • शहीद लायक सिंह के परिवार को 10 बीघा जमीन का पट्टा मिला था
  • पेंशन और आवास के इंतजार में चल बसी शहीद लायक सिंह की मां
विज्ञापन
शहीद लायक सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना प्रमुख आरके सिंह भदौरिया के गांव कोरथ निवासी नायब सूबेदार लायक सिंह कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद लायक सिंह के परिवार को 10 बीघा जमीन का पट्टा मिला था। तब से 21 वर्ष गुजर चुके हैं। परिवार को पट्टे की जमीन परकब्जा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


शहीद लायक सिंह के भाई सतेंद्र सिंह ने बताया कि 10 बीघा जमीन का पट्टा मिला था। जिसमें से दो बीघा जमीन पर ही कब्जा मिल सका है। पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए विभिन्न स्तरों पर शिकायत की गई, लेकिन कब्जा नसीब नहीं हो सका है। सरकार की यह घोषणा अधूरी रह गई। 

ये भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस: पाक को घुटने टेकने पर किया था मजबूर, ऐसे थे बाह के 400 सौ रणबांकुर
विज्ञापन



शहादत के बाद से परिवार का हाल जानने के लिए प्रशासन ने कभी ध्यान नहीं दिया है। पहले शहादत दिवस पर एसडीएम जरूर श्रद्धांजलि देने के लिए आए थे। सतेंद्र सिंह ने बताया कि मां रामश्री को पेंशन और आवास के लिए भी अधिकारियों से आश्वासन मिला था। लेकिन 4 साल पहले वह आश्वासन पूरा होने का इंतजार करते करते चल बसीं। सैनिक बोर्ड द्वारा उनकी समस्या जानने का भी कभी प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

स्मारक बनवाकर वीरगाथा की यादों को सहेजा 
वीरनारी शकुंतला देवी ने स्मारक बनवाकर वीरगाथा की यादों को सहेजा है। उनके छोटे भाई सतेंद्र सिंह की पत्नी रजनी देवी शहीद को रोजाना पूजती है। बच्चे भी उनके साथ पूजा में शामिल होते हैं। 

कारगिल जंग में बहादुरी से लड़कर शहीद हुए बाह के कोरथ गांव के नायब सूबेदार लायक सिंह की स्मृति में वीरनारी शकुंतला देवी ने 2001 में शहीद स्मारक बनवाया था। स्मारक में चार साल पहले तक मां रामश्री शहीद को लड्डू गोपाल की तरह रोज भोग लगाती थी।

अब छोटे भाई सतेंद्र सिंह की पत्नी रजनी शहीद की सुबह पूजा करती हैं। पूजा के बाद देवता की तरह जल अर्पित करती हैं। शहीद के भाई एवं उनके पति सतेंद्र सिंह, भतीजी प्रगति, भतीजा सचिन भी पूजा में शामिल होते हैं। सुबह की पूजा की तरह ही शाम को आरती होती है। शहीद से जुड़ी यादें ताजा कर भतीजी प्रगति और भतीजा सचिन ने सेना में जाने की अपनी ख्वाहिश जाहिर की।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें