फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: करणी सेना कार्यकर्ताओं को मिली जमानत, ओकेंद्र राणा को पकड़ने के दाैरान किया था हंगामा

Fri, 16 May 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

करणी सेना के उन कार्यकर्ताओं को जमानत मिल गई, जिन्होंने ओकेंद्र राणा को पकड़ने गई पुलिस के सामने हंगामा किया। ओकेंद्र राणा इस दौरान पुलिस से बचकर निकल गया था। 
 
विज्ञापन
ओकेंद्र राणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज के गांव नाैफरी में क्षत्रिय करणी सेना युवा के अध्यक्ष ओकेंद्र राणा को पकड़ने के दाैरान हुए हंगामे पर पकड़े गए 11 कार्यकर्ताओं को बृहस्पतिवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। उन्हें थाना ताजगंज पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

 बुधवार को गांव नाैफरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने एक बोर्ड लगाया है, जिस पर लिखा है कि राजपूतों के गांव नाैफरी में आपका स्वागत है। इसका अनावरण के लिए ओकेंद्र राणा को बुलाया गया था। कार्यक्रम की पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

ओकेंद्र राणा के आने की जानकारी पर पुलिस पहुंची, लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी। पुलिस ने हंगामा करने पर 11 को पकड़ा था। इससे आक्रोशित लोगों ने एकता चाैकी का घेराव किया था। पुलिस के समझाने पर माने थे। बृहस्पतिवार को सभी 11 लोगों को कोर्ट से जमानत मिल गई। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें