कासगंज। तीर्थनगरी के लहरा गंगाघाट पर डीएम मेधा रूपम, एसपी अंकिता शर्मा ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में निरीक्षण किया। घाट पर मौजूद कांवड़ियों से बातचीत की और उनसे समस्याओं के बारे में भी पूछा।
डीएम ने कहा कि व्यवस्थाओं को लेकर नगरपालिका, पुलिस, विद्युत निगम, निर्माण विभाग अपनी अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें और उनकी निगरानी करें। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाधान के पर्याप्त इंतजाम हों। महिलाओं बालिकाओं के लिए चेंजिंग रूम की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। कहा कि गंगा के जल में खतरे के निशान अंकित करते हुए बल्लियां लगाई जाएं। एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि कांवड़ भरने आने वाले श्रद्धालु के वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाए जिससे गंगाघाट के मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। बताया कि भीड़ को देखते हुए यातायात डायवर्ट किया जा रहा है। इसकी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। एसपी ने सीओ सदर व इंस्पेक्टर सोरोंजी को व्यवस्थाओं के संबध में निर्देश दिए।