फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीए मैनपुरी को हराकर कानपुर पहुंचा फाइनल में

विज्ञापन
02एमएनपी-14-क्रिश्चियन मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिश्चियन मैदान पर आयोजित महाराजा तेजसिंह मेमोरियल ऑल यूपी प्रतियोगिता में बुधवार को खंडेकर क्रिकेट एकेडमी कानपुर और एमसीए मैनपुरी के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें कानपुर ने मैनपुरी को 20 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कानपुर के हर्षित सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

कानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 170 रन बनाए। हर्षित सिंह ने 47, सागर शर्मा ने 33 और आदेश ने 28 रनों की पारी खेली। मैनपुरी की ओर से अंशू भदौरिया, आशुतोष द्विवेदी, अमित यादव और सचिन चौहान ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी की टीम 29.3 ओवर में 150 रन ही बना सकी। मैनपुरी की ओर से अमित यादव ने 38, जय कुमार ने 26 और अमित नागवंशी ने नाबाद 21 रन बनाए। कानपुर की ओर से त्रिशाल ने चार, जीवान व शिवम ने दो-दो विकेट झटके। कानपुर के हर्षित सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग विजय प्रताप सिंह व शिशिर मल्होत्रा ने, स्कोरिंग मोहित प्रकाश व कमेंट्री सुनील शुक्ला ने की।
मैच के दौरान एमसीए सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, आलोक गुप्ता, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, प्रबल प्रताप सिंह, मायाशंकर, आरजू सक्सेना, पंकज राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें