कासगंज के सोरोंजी में भडकाऊ पोस्ट डालने वाले युवक के बारे में इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज को ज्ञाप?
- फोटो : KASGANJ
पटियाली। हिंदू जागरण मंच बृज क्षेत्र के द्वारा उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या की घटना पर आक्रोश जताया। मंच के द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की गई।
संपर्क प्रमुख अरविंद गुप्ता ने कहा कि उदयपुर की घटना कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार में हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। सरकार को बर्खास्त किया जाए। उदयपुर की घटना से पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना को अंजाम देने वालों को फांसी की सजा दी जाए।
इस दौरान रितेश मिश्रा, संजीव चौहान, विष्णु देव पाठक, शिवदेव दीक्षित, अर्जुन सिंह, राकेश सिसोदिया, डाक्टर सियाराम आदि मौजूद रहे।