फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक भारत श्रेष्ठ भारत निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने लिया भाग

Mon, 11 Sep 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक भारत श्रेष्ठ भारत निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने लिया भाग
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में सोमवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक भारत संस्कृति संगम पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता प्रधानाचार्य सुमन यादव की देख रेख में आयोजित हुई। प्रतियोगिता के बाद एक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। गोष्ठी में छात्राओं को भारतीय संस्कृति के संबंध में जानकारी दी गई।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सुबह 9 बजे से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत सोशल मीडिया अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत के तत्वाधान में एक भारत संस्कृति संगम के संबंध में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने संस्कृति के संबंध में अपने विचार लिखे। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को भारतीय संस्कृति व वैदिक सभ्यता के ज्ञान के संबंध में प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या ने बताया कि भारतीय संस्कृति का दुनिया लोहा मानती है। भारतीय संस्कृति की ही देन है कि यहां दुनिया भर के देश के लोग आकर हिंदी भाषा का ज्ञान अर्जित करना चाहते हैं। भारतीय संस्कृति अनेकता में एकता का संदेश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम प्रभारी ज्योति सक्सेना ने छात्राओं को सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया पर बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। बिना पुष्टि के किसी भी न्यूज या जानकारी को शेयर न करें। सोशल मीडिया में विश्वसनीयता की जांच अवश्य कर लें इसके बाद ही कोई पोस्ट आगे शेयर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें