फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में मौत: केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलकर लौट रहे थे कल्याण सुंदरम, तमिलनाडु एक्सप्रेस में चली गई जान

Thu, 24 Jul 2025 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

तमिलनाडु एक्सप्रेस में हृदयाघात से  कल्याण सुंदरम की मौत हो गई। वे दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन से मिलने के बाद तमिलनाडु लौट रहे थे।

 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु एक्सप्रेस में सफर कर रहे कल्याण सुंदरम (83) की मौत हृदयाघात से हुई है। इनका शव परिजन को सौंप दिया है। ये तमिलानाडु सरकार से सम्मानित हो चुके हैं और दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन से मिलने के बाद तमिलनाडु लौट रहे थे। परिजन ने डॉक्टर आने से पहले ही ट्रेन में मौत होने की बात कही।
विज्ञापन

आगरा कैंट जीआरपी के विकास सक्सेना ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे तमिलनाडु एक्सप्रेस में यात्री की तबियत खराब होने का संदेश मिलने के बाद इनको आगरा कैंट स्टेशन पर उतारा। चिकित्सकीय जांच कराने बाद इनको मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पोस्टमार्टम में मौत की वजह हृदयाघात बताया है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को ट्रेन पर चढ़ते वक्त ये गिर गए थे और मथुरा आने पर इनकी तबियत भी खराब हाे गई थी। डॉक्टर के आने से पहले इनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें