उन्होंने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा की चिंता करने वाले पूर्व सीएम ने दूसरे कार्यकाल में कस्बा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का तोहफा दिया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली में जन्मोत्सव पर आयोजित ऐतिहासिक कृषि प्रदर्शनी के लिए भी उनको याद रखेगी। दीनदयाल उपाध्याय के निधन के बाद उनके जन्म स्थान को अमर करने के लिए बालिकाओं के लिए इंटर खुलवाया।
मथुरा में थी बाबूजी की रिश्तेदारी
पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रहे वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कठौली कुआं में बाबूजी की रिश्तेदारी थी। इसलिए उनका मथुरा में बचपन से ही आना जाना था। उनके मंत्रिमंडल में मथुरा से सरदार सिंह, प्रो. राम प्रसाद कमल, श्याम सुंदर शर्मा व लक्ष्मीनारायण चौधरी मंत्रिमंडल में भी रहे थे। उन्होंने बताया कि बाबूजी के बाल सखा अतरौली निवासी रघुवीर सिंह भी मथुरा में ही रहते हैं।