फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के पुत्र को श्रद्धांजलि देते वक्त फफक पड़े कल्याण सिंह

Sat, 23 Mar 2019 05:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देते वक्त रो पड़े कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह शनिवार को कासगंज पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा नेता के मृत पुत्र निखिल वार्ष्णेय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वो पुरानी बातें याद कर फफक पड़े। उनके साथ वहां मौजूद अन्य नेताओं की भी आंखें नम हो गईं। 
विज्ञापन


भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुमकुम वार्ष्णेय के पुत्र निखिल वार्ष्णेय की 20 मार्च को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। भाजपा नेता के परिवार को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। 

शनिवार को राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह भाजपा नेता के सोरों गेट स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने निखिल वार्ष्णेय उर्फ छोटे सरकार को याद किया और उनके चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'कुछ तो बोलो अखबार नहीं दोगे'

निखिल को श्रद्धांजलि देते राज्यपाल कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला
कल्याण सिंह निखिल वार्ष्णेय को पुष्प अर्पित करते हुए रो पड़े। उसके बाद बोले- कुछ तो बोलो, जब तुम छोटे थे और हम आते थे तो सबसे पहले अखबार लाते थे, अब अखबार नहीं दोगे क्या। इसके बाद काफी देर तक निखिल के चित्र को निहारते रहे।

प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के संयोजक सुनील वार्ष्णेय, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, भाजपा नेता श्यौराज सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी निखिल को श्रद्धांजलि दी।
  
राजस्थान के राज्यपाल के कासगंज आगमन पर सुरक्षा का कड़ा घेरा रहा। भाजपा नेता के घर के बाहर एडीएम योगेंद्र कुमार, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी सुरक्षा की कमान संभाले रहे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें