शिव महापुराण कथा के लिए कलश यात्रा निकालते हुए श्रद्धालु फतेहपुर सिकरी
- फोटो : 1
फतेहपुर सीकरी। बगीची मंदिर पर आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर शुक्रवार को बैंडबाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पीत वस्त्र धारण किए महिलाएं एवं श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए।
कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य राजकुमार शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का वर्णन सुनाया। उन्होंने शिव महिमा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस मौके पर रज्जन शर्मा, हरिओम मंगल, पवन यादव, भोला सर्राफ, अमित सिंघानिया, विष्णु सौंख, रितिक गोयल, अशोक बंसल आदि मौजूद रहे।