फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला ककोड़ा की होने लगीं तैयारियां

विज्ञापन
कासगंज बदायूं गंगातट पर तंबूओं का शहर बसाने के लिए पहुंचे टेंट तंबू - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/गंजडुंडवारा। दीपोत्सव के बाद गंगा तट पर लगने वाले प्रसिद्ध ककोड़ा मेला के लिए बदायूं प्रशासन ने तो तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन गृह जनपद के गंगा किनारे पर मेले को लेकर अभी तैयारियां नजर नहीं आ रहीं। बदायूं के गंगातट पर तंबुओं का शहर बसाने के लिए तंबू तट पर पहुंच गए हैं। वहीं जिले के लोग भी गंगातट पर मेला को भव्य बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के मेले के रूप में ककोड़ा मेला प्रसिद्ध है। इसके लिए वर्षों से विशेष तैयारियां की जाती हैं। गुरुनानक देव की जयंती, कार्तिक पूर्णिमा पर यहां लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। गंगा स्नान के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी करते हैं। बदायूं का जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत प्रशासन मेले को भव्य बनाने में जुटे रहते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां तंबुओं का शहर बसाकर रहते हैं। ककोड़े मेेले की परंपरा मुगल कालीन बताई जाती है। चूंकि मुख्य आयोजन बदायूं के गंगातट पर होता है। वहीं कासगंज जिले के गंगा किनारे पर भी जिला पंचायत प्रशासन इंतजाम करता है, लेकिन अभी तक कोई इंतजाम शुरू नहीं किया गया है। लोग बदायूं की तर्ज पर मेले को भव्य बनाने की मांग कर रहे हैं। वीर सिंह, ओम कुमार सिंह, रिषी पाल सिंह, भारत सिंह यादव, संग्राम सिंह, असलम खान, डॉ. एनसी सक्सेना, प्रधान अरशद अली खान, अरविंद चतुर्वेदी, जसवीर माथुर, ममता देवी, देवेंद्र चौहान, राजकुमार, शेर सिंह, रतन सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला पंचायत से जिले के गंगातट पर मेले को भव्यता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें