फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पाठशाला में पढ़ाया जाएगा उन्नत खेती का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में उन्नत खेती और किसानों की आय बढ़ाने के लिए पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। यह पाठशाला सरकारी विद्यालयों में आयोजित होंगी। पहले चरण दीपोत्सव पर्व से पहले पूर्ण हो चुका है। अब 4 नवंबर से इसका दूसरा चरण शुरू होगा। जिसमें शेष रहीं न्याय पंचायतों में किसान पाठशाला लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण में न्याय पंचायतों में दो-दो पाठशाला होंगी। प्रथम चरण 21 से 24 अक्तूबर तक चला। अब दूसरे चरण में 4 से 7 नवंबर तक पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। किसान पाठशाला दोपहर तीन सेे शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इन पाठशाला में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तकनीक बताई जाएगी। जिसमें कम लागत में अधिक उत्पादन पाया जा सके। मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए वर्मी कंपोस्ट खाद का प्रयोग एवं लाभ बताएंगे। गन्ना की खेती, रबी की फसलों की बुवाई से लेकर पकने तक बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

किसान पाठशालाओं की तैयारियां
- जनपद में न्याय पंचायतों की संख्या - 77
- मास्टर ट्रेनर जो देंगे किसानों को प्रशिक्षण - 77
किसानों की आय बढ़ाने और तकनीकी जानकारी देने के लिए किसान पाठशाला का आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर किया जाएगा। आठ दिन, दो चरणों में पाठशाला होगी। जिसमें किसान प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

- सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें