सैनिक इंटर कालेज फतेहपुरा के मैदान में सोमवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन वालीबाल और कबड्डी में फतेहपुरा ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग की कबड्डी का फाइनल फतेहपुरा और गढ़वार की टीम के बीच खेला गया। इसमें फतेहपुरा की बालिकाओं ने 15 -10, 15-8 के अंतर से जीत दर्ज की। इससे पहले सेमीफाइनल में फतेहपुरा ने जैतपुर को, गढ़वार ने नौनेरा को हराया था। वालीबाल का फाइनल फतेहपुरा और जैतपुर के बीच खेला गया। इसमें फतेहपुरा ने 25-18, 25-16 के अंतर से जीत दर्ज की। इससे पहले फतेहपुरा ने खजुरियन पुरा और जैतपुर ने नंदगवां को हराया था। बालक वर्ग की कबड्डी में चौरंगा बीहड़ की टीम ने बडे़ गांव को हराकर जीत दर्ज की। खेलकूद डब्बू शर्मा, प्रेम कुमार, विनीता भदौरिया, रेखा भदौरिया ने संपन्न कराए।
इससे पहले जैतपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख शिववीर सिंह भदौरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए नियमित प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. मदन गोपाल सिंह भदौरिया, प्रधानाचार्य जगवीर सिंह, प्रबंधक जगदीश सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुुदर्शन सिंह सोलंकी, विश्व दीपक त्रिपाठी, रनजीत सिंह, यशपाल, आनंद सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे। मंगलवार को एथलेटिक्स की प्रतियोगितायें एवं समापन समारोह होगा।
------
किरावली के रौझौली में खंड स्तरीय ग्रामीण प्रतियोगिता संपन्न
किरावली। अतरसिंह इंटर कालेज रौझौली में ब्लाक स्तरीय खेलकूद ग्रामीण प्रतियोगिता के समापन पर विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह निडर ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शांती देवी और संचालन रमेश चंद ठेनुआ ने किया। वालीबाल में अतरसिंह इंटर कालेज प्रथम, औलेण्डा द्वितीय रहा। 100 मीटर दौड़ में अनुष्का, 300 मीटर में वसुधा, 400 मीटर में शिवानी, 800 मीटर में रश्मि, 1500 मीटर में रमा और गोला फेंक में सोनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में देवेश, 400 मीटर विनय, 800 मीटर में अशोक, 1500 मीटर में रोहित, 3000 मीटर दौड़ में सौरभ प्रथम रहे। कुश्ती प्रतियोगिता 50 किग्रा में रोविन, 60 में ललित, 65 में सुमित, 72 में प्रकाश वीर, 62 में नरेश और गोला फेंक में तुषार ने ने जीत हासिल की। निर्णायक मंडल में मोहन सिंह चाहर, लेखपाल सिंह, रम्मोसिंह, वीरसिंह, पीतम सिंह परमार रहे। इस दौरान रवींद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, अशोक चाहर, मनोज सोलंकी, गजराज, लाखन सिंह, खजान सिंह आदि मौजूद रहे।