फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता : रोमांचक मुकाबलों के बीच बिचपुरी की टीम ने मारी बाज़ी

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। अस्मिता खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में वैजयंती देवी इंटर कॉलेज, बिचपुरी की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत लोटस वैली स्कूल और सनफ्लावर शिक्षा सदन पब्लिक स्कूल के बीच हुई। इसमें लोटस वैली ने 13-8 से जीत दर्ज की। टीम की ओर से मानसी, हर्षिता, एंजेल और राधिका ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। दूसरे मुकाबले में वैजयंती देवी इंटर कॉलेज, बिचपुरी ने बीडी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज को 20-11 से हराया। दीक्षा, पायल, पलक और प्राची ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।
तीसरे मैच में ए के स्पोर्ट्स अकादमी ने जीएल पब्लिक स्कूल को 16-5 से हराया। अनुष्का, संजू, भावना और रेशमा ने शानदार खेल दिखाया। वहीं चौथे मुकाबले में सीएल कॉन्वेंट स्कूल ने सेंट क्वीन मैरी पब्लिक स्कूल को 14-5 से हराया, जिसमें पलक, खुशी और महक ने अहम भूमिका निभाई। पहले सेमीफाइनल में एके स्पोर्ट्स अकादमी ने लोटस वैली स्कूल को 23-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में वैजयंती देवी इंटर कॉलेज ने सीएल कॉन्वेंट स्कूल को 24-13 से हराया। फाइनल में वैजयंती देवी इंटर कॉलेज ने एके स्पोर्ट्स अकादमी रोमांचक मुकाबले में 53-47 से हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरि सिंह यादव, राजन प्रधान, बृजेश उदानिया, अभिषेक राजपूत, रोहित शर्मा, नरेंद्र शर्मा, तपेश शर्मा, अंकुर उदानिया, राजेश अग्रवाल, ललित पाराशर, प्रशांत शुक्ला, मधु कुमारी और आरती कुमारी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें